J

गलतफहमी सी होने लगी है

एक गलतफहमी सी होने लगी हैं
हवाएं मानो मेरी हर उम्मीद ढो ने गी थी
ये बदलता मोसम था या उसका हम में होना
ये इश्क़ था या उसकी आदत होना
तब ज़मीं को आसमां में उमड़ते बादलों से सैकड़ों आस होने लगी थी ,
वहीं मै उसके इरादों में महफूज होने लगी थी ,
वह था बड़ा है खुशगवार मौसम,
इश्क़ हम दोनों को हुआ है
तब ये गलतफहमी सी होने लगी थी
वह लिखता था नाम मेरा , मैं उसको गाने लगी थी
मतलब में था वो शायद , मैं उसकी होने लगी थी
वो दुनिया से लड़ रहा था मै सपने सजाने लगी थी
बड़ी मासूम थी मै उन दिनों
उसकी वायदों को आयात समझने लगी थी
वो दिल में बस रहा था और मैं खुद से ही दूर होने लगी थी ,
मिल जाएंगे एक रोज़ हम
तब ये गलतफहमी होने लगी थी
..............................
©eleacrush