लोग कहते हैं कि बात नहीं करता वो,
पर एक एहसास मेरे पास है,
जिस से जुड़े मेरे जज्बात है,
बस यही एहसास मेरे लिए खास है,
लोग कहते हैं वह एक पत्थर है,
वह किसकी बात सुनता है?
मेरी वह हर धड़कन सुनता,
उसी से जुड़ी मेरी हर एक सांस है,
एक एहसास से ही लगता मुझको,
वह मेरे आस-पास है,
सब कुछ करके भी कुछ नहीं कहता,
यह उसका अलग अंदाज है,
कभी कमी ही नहीं लगती मुझको,
तेरे प्रत्यक्ष होने या ना होने की,
जब भी बात करता तू मुझसे,
लगता है जैसे किसी दुआ की सौगात है,
तेरा चेहरा सदा मुस्कुराता दिखे,
बस दिल से यही अरदास है,
खुश हूं मैं, तेरे एहसास होने से,
बस यही तो मेरी हिम्मत की बुनियाद है,
तूने जितना दिया मुझको,
वह कोई नहीं दे सकता,
पर तू तो मेरा खास है,
लोग जब भी कहते हैं कि तुझको याद नहीं आती हमारी,
पर हमको तो पता ही है,
कि इसका राज भी बहुत खास है
🙏🙏🙏
©vikasgarg
V