आंखों में जिनके आंसुओं की चमक,
और घर में अंधकार गहरी होती है,
दिल जिनका रोता है,
और किस्मत सोता है,
यह हालात गरीब का होता है।
बच्चों का आधा पेट भरने के लिए जिनके मां-बाप भूखे सोते हैं ,
खुशियां जिनके आंगन में आने से पहले ही दम तोड़ देती है ,
यह हालात सिर्फ गरीब के होते हैं,
भीख मांगना जिनकी आदत नहीं मजबूरी होती है,
हर रोज की चाहत ही जिनकी एक रोटी होती है,
यह हालात सिर्फ एक गरीब के होते है
©vibhasingh
V