V

गुरुकुल-अब

आज के विद्यार्थी ही विद्या की अर्थी उठा रहे हैं,
आजकल student ही teacher को पढ़ा रहे हैं,
बिना समझकर western culture को उठाकर, teachers-students को फ्रेंड बताते हैं,
इसीलिए तो जब शाम होती है तो दोनों एक साथ बैठकर शराब का peg लगाते हैं,
शिक्षा का कोई नाम नहीं लेते सारा दिन हल्ला मचाते हैं,
शिक्षक का कोई सम्मान नहीं, उसको तो paid servant बताते हैं,
गलती होने पर गुरु जो झिड़क दे तो parents पीछे दौड़े चले आते हैं,
शिक्षक की शिकायत करके अपने पुत्र को महान और शिक्षक को नीचा दिखाते हैं,
अरे आज के गुरु भी तो यही गाते हैं:-
student, GOD दोऊ खड़े काके लागू पाय |
बलिहारी student आपने जिन्होंने धन से दियो मिलाय ||
VIKAS GARG
©vicky