कभी कभी हमसफर भी मीलों दूर हो जाते हैं,
बस! दिलों में प्यार होना चाहिए...
हजारों मील दूर भी पास आ जाते हैं,
थाली भर भोजन भी कभी तो तृप्त नहीं कर पाता है
बस! भूख होनी चाहिए...
सूखी रोटी में भगवान नजर आ जाते हैं
कभी हजारों पन्नों में भी दिल की बात नहीं आती है
बस! व्यक्त करना आना चाहिए ...
एक नजर , कितना कुछ कह जाती है,
कभी तो इक झोंका भी धराशायी कर जाता है,
बस! हौसला होना चाहिए....
हजारों तूफां भी हिला नहीं पाते है,
🌹🌹🌹
©vicky
V