V

हे कृष्ण

देश बना है फिर से कुरुक्षेत्र,
मानव-मानव नहीं रहा अब,
दानव-सा हो गया है मानव यहां, 
रोज-रोज हो रहे हैं चीरहरण यहां,
बहू-बेटियां होती हैं रोज-रोज यहां,
दुष्ट-दानवों-असुरों की शिकार यहां,
बनकर दुष्ट-दानव-राक्षस पावन-धरा पर,
फैला रहे हैं पाप रोज इस पावन-धरा पर,
हे कृष्ण कहो, कब आओगे?
🌹🌹🌹
©vikasgarg