M

"हकीकती ख्वाब "

ख्वाबों की बारिश को ,
हकीकत में बरसाना
भीतर की मुस्कान को,
तुम चेहरे पर लाना
कल्पना की चादर को,
अपनी राहों में बिछाना
कठिनाइयों के घाव पर,
विश्वास का मरहम लगाना
ख्वाबों के पौधों को ,
हर रोज तुम पानी पिलाना
ईमान की वजूद को,
कर्मों में सजाना
उम्मीदों के साए से ,
तुम दोस्ती निभाना
ख्वाबों के तारों को ,
धरा पर लाना
कोशिशों के सागर में,
मुस्कुराहट की नाव चलाना
ख्वाबों को तुम हकीकत बनाना..
ख्वाबों को तुम हकीकत बनाना.....
©myemotions