A

हलचल

कुछ शांत सी थी ये हवा
पंछियों की गूंज में कुछ हलचल सी थी
मानो कोई आने वाला हो
देखते ही देखते कुछ ही पल में
वो उड़ता तूफान सा आया
अपनी उस हवा में समेटे हुए
उस तिनके को भी साथ लाया
जाने उसको कहां उड़ा ले गया
बारिशें भी आयी, बिजली भी चमकी
पर उस हवा में ठंडक बिल्कुल भी ना थी
उमस भरी वो गरमी बस
उस मौसम की राह देख रही थी।
©anusingh