D

हम एनएसएस के नौजवान

गाँव-गाँव और गलियों में हम जायेंगे
शिक्षा और स्वच्छता का पाठ पढ़ायेंगे
समस्याएं खोजकर समाधान करायेंगे
कार्य समाज हित में,हमेशा हम करेंगे।
राष्ट्र-सेवा हेतु सजग करे,वह बैज धारेंगे
सबके हित हेतु ,अपने सुख बिसरेंगे
वृक्ष लगाकर हम जल को सहेजेंगे
स्वयं सजकर, मातृभूमि संवार देंगे।
लक्ष्य-समाज सेवा का,जीवन भर पालेंगे
व्यक्तित्व विकास,उद्देश्य साथ लिए चलेंगे
दृढ़ प्रतिज्ञा,उन्नति की मशाल लिए बढ़ेंगे
जुल्म अत्याचार को,जग से उजाड़ देंगे।
भ्रांतियां मिटाकर हम क्रान्ति जगायेंगे
उठाकर एक निशां,शांति फैलायेंगे
गिरे हुए को उठाकर फिर से चलायेंगे
निःस्वार्थ,निडर,आत्मनिर्भर बनायेंगे।
उदासियों को दूर कर,खुशियां बाटेंगे
समाज में फैला आपसी भेदभाव मिटायेंगे
गाँव और शहर की हम दूरियां पाटेंगे
रोगी को दवा,भूखे को भोज जुटायेंगे।
श्रमदान कर हम प्रकृति को बचायेंगे
बालश्रम-बंधुआ से बच्चों को छुड़ायेंगे
पसीने की बूंदों से,हम खुद को सीचेंगे
अपने रक्त की बूंदों से,कई जानें बचायेंगे।
एकता,अखंडता,नेतृत्व युवा में जगायेंगे
छल-कपट,द्वेष मानवों से भगायेंगे
एनएसएस के नौजवान हम,जग को दिखायेंगे
प्रेम और सदभावना से,देश को नया बनायेंगे।
दिवान एस भुगवाड़े
रा.से.यो.स्वयंसेवक
   बड़वानी,म.प्र.
मो 8878689059
©diwanapne