हमारी ज़बान खरी है हर जगह सच बोल देती है।
चलो लोगों को कुछ ऐसे सपने दिखाया जाए
छोटे-मोटो को क्या बड़े-बड़ों को बेवकुफ बनाया जाए
हम पर इस लिबास में भरोसा कोई नहीं करेगा
चलो अब कोट-पैंट में खुद को सजाया जाए
हमारी ज़बान खरी है हर जगह सच बोल देती हैं
नेताओं की तरह झूठ बोलने की आदत डाल लिया जाए
हम चेहरे से भी ज़रा गुस्सैल नज़र आते हैं
चलो ब्युटीपार्लर से कोमल मनमोहक बन आया जाए
आप तो बहुत देश दुनिया घुम लिया देख लिया अनुराग
चलो अब इस रोज़गार में भाग्य आजमाया जाए।