हमें अब जिंदगी की समझ है बता दें
हमें अब सब की खबर है बता दें।
कौन देखता है और कौन दिखाता है आइना
किसे आइना की जरूरत है बता दें।
हजारों है इस राह में रहनुमा मगर
मुझे किसकी रहनुमाई की आदत है बता दें।
उसने तो बेपनाह प्यार करना शुरू कर दिया
ये इश्क भी बेवजह एक झंझट है बता दें।
करते हैं लोग प्यार तो होती है क्यूँ बेवफाई
हर बेवफा से ये मेरी शिकायत है बता दें।
अनुराग जरा समझ के कदम बढ़ा इस बाजार में
तुम्हें किसी से नहीं मिल रहीं मुरव्वत है बता दें।
©anuragrahi
S