M

ईश्वर समक्ष

ईश्वर समक्ष
ईश्वर के समक्ष,
कभी ना होना दक्ष,
सरल श्रद्धा से रखना अपना पक्ष,
और समर्पित कर देना अपना लक्ष्य,
और देखना उनकी सुंदर महिमा
वह दे देंगे तुम्हें सब कुछ होकर निष्पक्ष
इस जहां से परे केवल
ईश्वर में ही निहित है निश्छल प्रेम
इसलिए पहुंच जाना सरल हृदय लेकर ,
उनकी प्रियता के समक्ष............
ईश्वर समक्ष