V

जानवर

रोटी की खातिर जानवर सारा दिन काम करे,
रोटी के लिए मानव सारा दिन काम करे,
क्या अंतर जो में बोलो?
मानव का परिवार होता है,
जानवर का भी परिवार होता है,
क्या अंतर दोनों में बोलो?
मानव सोचता है,
जानवर भी सोचता है,
क्या अंतर दोनों में बोलो?
आहार, निद्रा, भय, मैथुन मानव के गुण,
हर जानवर के भी यही गुण,
क्या अंतर दोनों में बोलो?
मानव मकान में रहते हैं,
जानवर भी अपने बनाए मकान में रहते हैं,
क्या अंतर दोनों में बोलो?
©vicky