S

जेहन में इतने ख्याल हसीन नहीं आते आप जो मेरे इतने करीब नहीं आते आज मैं सचमुच…

जेहन में इतने ख्याल हसीन नहीं आते

आप जो मेरे इतने करीब नहीं आते

आज मैं सचमुच हर एक चिज से गरीब हो गया हूँ

वर्ना ख्वाब में भी इतने रिश्ते गरीब नहीं आते

ऐ खुदा मैं किसी किमत पर कोशिश नहीं छोडूंगा

जब तक लौट कर पास मेरे नसीब नहीं आते

उस बेवफा ने मेरे घर तक का पता बता दिया

ऐसे तो हिमाकत कर मेरे घर कोई रकीब नहीं आते

हमने हर स्कूल,कॉलेज में दाखिला दिला कर देख लिया

राही,आज के बच्चों में बात करने की वो सलीका तहज़ीब नहीं आते।