जहां कोई पाप खरीद रहा तो कोई कर रहा दान है
यह जगत एक बहुत बड़ी दुकान है
आज क्रोध और लालच के थैलों से लोगों के हाथ में हो रहा भार है
प्रेम और संतुष्टि को खरीदने वाले दिखेंगे यहां दो-चार है यह जगत एक बहुत बड़ी दुकान है
इस दुकान पर शब्दों से घायल करने वाले मिलते कई तरह के बाण है
उन बाणों पर जिंदगी भर घायल करने का लिखा होता प्रमाण है
इस दुकान के इन बाणों से गई कई लोगों की जान है
यह जगत एक बहुत बड़ी दुकान है
इस दुकान पर मिलेंगे हवस के बहुत बड़े बड़े झूले
जिस में झूल कर इंसान राक्षस बन कर इंसानियत को है भूले
लोगों की बुद्धि को भटकाना इस झूले की बहुत बड़ी पहचान है
यह जगत एक बहुत बड़ी दुकान है
इस दुकान में पैसों ,सुंदरता और इज्जत के डिब्बों मैं बिकता अभिमान है
इन डिब्बों को खरीदने वाला व्यक्ति समझता खुद को इस दुनिया की शान है
ऐसे व्यक्ति गरीब, बदसूरत और मुरझाए हुए लोगों को समझते बेजान है
यह जगत एक बहुत बड़ी दुकान है
इस दुकान से कई लोग प्रेम खरीदकर प्रेम को बांटते हैं इस प्रेम के भोजन को देखकर गरीब अपनी उंगलियों को चाटते हैं
पर इस बड़ी दुकान में प्रेम और निस्वार्थपन ही सबसे कम बिकने वाला सामान है
यह जगत एक बहुत बड़ी दुकान है
यह जगत एक बहुत बड़ी दुकान है
विनिता
©gopalshyam
M