कहते हैं कि छोड़कर चला जाऊंगा इक दिन,
इक पल पत्नी के बिना न रह पाते हैं,
सच में ये पति बड़े झूठे होते हैं....
कहते हैं कि तुमको NOKIA 1200 दिलवाऊंगा,
खुद ही smart phone गिफ्ट कर देते हैं,
सच में ये पति बड़े झूठे होते हैं.....
घर के खाने में 100 नुक्स निकालते हैं,
सारी दावतें छोड़कर घर का खाना खाते हैं,
सच में ये पति बड़े झूठे होते हैं.....
ख्वाहिशों पर मजबूरियों की लिस्ट गिनाते है,
खुद ही ख्वाहिश पुरी करने तक चैन ना ले पाते हैं,
सच में ये पति बड़े झूठे होते हैं.....
अपनी गलती होने पर भी पत्नी को गलत बताते हैं,
रोता है पति का दिल, जब पत्नी की आंखों में आंसू आते है,
सच में ये पति बड़े झूठे होते हैं.....
Office की secretary बड़ी सुंदर है,
कहकर पत्नी को जलाते हैं,
आंखों में तस्वीर पत्नी की होती है,
जब पति मुस्कुराते है,
सच में ये पति बड़े झूठे होते हैं.....
🌹🌹🌹
©vikasgarg
V