M

" जीजा "

चंचलता से बनी सुंदर मिसाल है वो..
मासूमियत से बनी अद्भुत किताब है वो..
बाहर से की खिलखिलाती मन की बहुत साफ है वो..
मुस्कुराहट से अपने चेहरे को सजाती ,
सरल सी एक बात है वो..
कभी हम सबको हिलाती ,
कभी शांत हो जाती ,
अनकहे पहलुओं का लिबास है वो..
जीवन की जटिलता में मधुरता की कायनात है वो..
इरादों की दृढ़ता से बनी कोमल आभास है वो..
वो खुद को जान जाए ,अपनी क्षमताओं को पहचान जाए मेरी प्रार्थना में उनके इन भावो से साक्षात है वो..
ईश्वर उनके हर क्षण में खुशियां ही भरे ,
इसे पाने की बखूबी हकदार है वो ।।
©myemotions