जीवन मे तेरा प्यार मिले!
आज़ार भले सौ बार मिले!
जीत मिले या हार मिले!
एतबार तेरा हर बार मिले!
जीवन मे--------
चाहे जुदा ही अपनी राहें हों!
दामन मे कितने आँसु आहें हों!
साया तक भी चाहे बेजार मिले!
एतबार तेरा हर बार मिले!
जीवन मे--------
मँज़िल मुझे धमका न पाएगी!
खुद ही दहकती चली आएगी!
उपहार मे तेरा प्यार मिले!
आज़ार भले सौ बार मिले!
जीवन मे------
©ramvir
R