N

जीवन की आस

आपका हो या हमारा
जीवन की आस होनी चाहिए
अनवरत कुछ करने का
अच्छा सा प्रयास होना चाहिए
जन्म लेते हैं दुनियां में जो
हर घडी का एहसास होना चाहिए
पास चाहे आपके कुछ हो न हो
कुछ पाने की लगन खास होनी चाहिए
कौन जाने किस समय हो जाए जीवन का अंत
पल पल जीने का नया अंदाज होना चाहिए
कौन चलता है साथ जीवन के पार तक
जब तक साथ हो मधुमास होना चाहिए
इंतजार, किसका, किसलिए करते हैं हम
वक्त तय करता गम या उल्लास होना चाहिए
है हमारे हाथ में कुछ भी नहीं मगर
आसमां छूने का सदा विश्वास होना चाहिए
©newera