M

" जीवन यात्रा "

मानव जीवन का यही इतिहास है
वह करता जग में मिथ्य वस्तु की तलाश है
उसे जानना होगा कि उसका भीतर ही सबसे खास है
, जिसमें ईश्वर का निवास है
शुद्ध विचारों से ही उसकी सार्थकता आत्मसात है
उसका कोमल हृदय ही प्रकृति का निवास है
प्रयासों की दृढ़ता ही उसकी यात्रा का सुखद एहसास है
उसके हर क्षण में ही खुशियों का आभास है
परिस्थितियों में ढलना ही उसका विकास है
ईश्वर के वहीं पास है जिसमें कामना का अवकाश है
वक्त के आगे वही सरताज है जिसका मन साफ है
और उसके कर्मों में कठोरता का वास है
©myemotions