A

"जिंदगी"

हँसना-हँसाना भी
जिंदगी का एक हिस्सा है,
कुछ गाना-गुनगुनाना भी,
जिंदगी का एक हिस्सा है।
हर जिंदगी एक किताब है और,
हर जिंदगी का एक खूबसूरत किस्सा है।
कुछ गम तो कुछ खुशियाँ है जिंदगी में,
कभी हँसना तो कभी रोना है जिंदगी में।
कभी दर्दे दिल तो
कभी रूमानी है जिंदगी,
कुछ खट्टी तो कुछ मीठी
कहानी है जिंदगी।
प्रसून सी कोमल तो
कांटो सी कंटीली भी है ये,
तरु की फुनगी के झूलो सी
हठीली भी है ये।
जिंदगी में कुछ दर्द भी जरुरी है,
बिना दुःखो के ये जिंदगी अधूरी है।
किसे पता कौन अपना, कौन पराया है,
सुख का साथी है ज़माना,
भीतर तलक कौन समाया है?
क्यों रोते है,
जब मुस्कुराना भी विकल्प है।
आफतों से लड़ना ही है हमें,
यही जीवन का संकल्प है।
कभी ईश का उपहार तो
कभी समय का अभिशाप है जिंदगी,
उम्मीदों को ज़िंदा रख के,
साहस से चलने का नाम है जिंदगी।
©adityadave