आज हर कोई सिर्फ और सिर्फ जिंदगी के लिए दौड़ रहा है,
हरेक को लगता है कि मौत को पीछे छोड़ रहा है,
कोई कहता है जिंदगी इक नशा है,
कोई कहता है जिंदगी इक तमाशा है,
कोई कहता है जिंदगी इक सजा है,
कोई कहता है जिंदगी इक मजा है,
कोई कहता है जिंदगी इक खेल है,
कोई कहता है जिंदगी इक जेल है,
कोई कहता है जिंदगी इक दुआ है,
कोई कहता है जिंदगी इक जुआं है,
कोई कहता है जिंदगी इक ताल है,
कोई कहता है जिंदगी इक ख्याल है,
कोई कहता है जिंदगी जिंदादिली का नाम है,
कोई कहता है जिंदगी अनचाहा काम है,
कोई कहता है जिंदगी इक युद्ध है,
कोई कहता है जिंदगी मृत्यु विरुद्ध है,
कोई कहता है जिंदगी इक जंजाल है,
कोई कहता है जिंदगी मालामाल है,
कोई कहता है जिंदगी इक हवाई झोंका है,
कोई कहता है जिंदगी अश्रु झरोखा है,
कोई कहता है जिंदगी इक शोर है,
कोई कहता है जिंदगी घनघोर है,
कोई कहता है जिंदगी इक अंधेरा है,
कोई कहता है जिंदगी इक नया सवेरा है,
कोई कहता है जिंदगी सागर की मौज है,
कोई कहता है जिंदगी खुदाई खोज है.
🌹🌹🌹
©vikasgarg
V