A

जिंदगी चल हीं जाती है

कुछ करो या न करो
जिंदगी चल हीं जाती है
जिंदगी चलने के लिए
पेट भरना है जरूरी
पेट भरने के लिए
कुछ काम करना है मजबूरी
कुछ मगर ऐसे भी हैं
बिन मेहनत किए
जीते जाते हैं
कमाता कोई और है
उस पर जिंदगी अपनी चलाते हैं
दूसरे पर बोझ बन
तिरस्कृत भी होते रहते हैं
जिंदगी के पल को यूं हीं
जाया करते रहते हैं
जिंदगी सिर्फ जिंदा रहने का नाम नहीं
तराशना खुद को हीं एकमेव काम नहीं
प्रकृति के संग संग जीवन को तलाश्ईए
खुद प्यार से रहिए दूसरों को भी समझाईए
देखिए जीवन की गाडी
चलती रहेगी तब तलक
कोई दंगा, कोई नफरत, कोई बीमारी
छूएगी नहीं इसे जब तलक
काल कवलित होना है जिंदगी तुझे एक दिन
फिर गुजारे क्यूं न बेहतर तुझे बन कर जहीन
©abhidilse