S

जिंदगी एक कयामत

ए इन्सान 'तेरी जिंदगी एक कयामत है
तेरे कर्मोसे ही हसेगा और कर्मोसे ही रोयेगा
तू कुछ भी कर लेकिन तेरा आखरी रास्ता शमशान जायेगा
समय इतना बलवान है 'तेरी जिंदगी खुशियो से भर देगा
वही अगर मुह मोडे तो दुःख की छाया देगा
लेकिन उम्मीद न हार तेरे उम्मीद का रास्ता जरूर मिलेगा
ये जिंदगी चलते चलते तू खूब पायेगा तो खूब खोयेगा
तू कुछ भी कर लेकिन तेरा आखरी रास्ता शमशान जायेगा
गर वक्त बुरा तो पल पल खतरा नजर आयेगा
तब दुनिया के हर फरिस्ते मे हैवान नजर आयेगा
ऐसे रंगीन दुनियामे तू खुदपे ही रोयेगा
तुझे चाहने वाला भी बहोत दूर नजर आयेगा
तू कुछ भी कर लेकिन तेरा आखरी रास्ता शमशान जायेगा
इन्सानियत के डगर पे तुझे सुकून का आशियाना नजर आयेगा
तेरी जिद्द और परिश्रम मे तुझे कामियाबी का सुकून मिलेगा
जिंदगी के हर कदम पे तुझे तेरे नियत से समझौता करना पडेगा
धन दौलत शौरत तेरे कदमोमें तू जरूर हासील कर पायेगा
लेकिन आनेवाले अंतिम पल मे हात कुछ नही पायेगा
खाली हात आया खाली हात जायेगा
तू कुछ भी कर लेकिन तेरा आखरी रास्ता शमशान जायेगा
-सुनिल घरडे
©sunilll