हमने सुना है जिंदगी इक दौड़ है- इसलिए दौड़ते रहो,
हमने सुना है जिंदगी इक नशा है- जब तक मिलेगा, मजा आता रहेगा,
हमने सुना है जिंदगी इक रंगमंच है- अपना पात्र निभाओ,
हमने सुना है जिंदगी इक खेल है- खेलते रहो,
हमने सुना है जिंदगी इक दुआ है- मिल जाए तो ले लो,
हमने सुना है जिंदगी इक ताल है- नाचते रहो,
हमने सुना है जिंदगी इक मजा है- मजे लेते रहो,
हमने सुना है जिंदगी इक युद्ध है- लड़ते रहो,
हमने सुना है जिंदगी इक हवा का झोंका है- हर तरफ खुशबू फैलाते रहो,
हमने सुना है जिंदगी भगवान का प्यार है- प्यार लेते जाओ और आगे देते जाओ।
🌹🌹🌹
©vikasgarg
V