A

जिंदगी का सफर

तय करना है जिंदगी का सफर
तो ढूंढिए कोई ऐसा हमसफर
जरूरी नहीं वो इंसान हो
आपकी रूचि आपका शौक भी हो सकता है
गुजरती जिंदगी को सौंपिए उस को
फिर देखिए गुलशन की बहारां को
ये दुनिया जितनी रंगीन है
शायद आपको तब तक न लगे
जब तलक कोई साथ हो
जिससे आप बांट सके
अपनी खुशी...अपना गम
जिंदगी दोनों देती है हर कदम
मजबूत ईरादे रखिए
कुछ कसमें वादे रखिए
कल का इंतजार तो है
मगर भरोसा एक पल का नहीं
फिर भी जिंदा रखिए अरमानों को
सजा कर रखिए हर तूफानों को
कश्ती को साहिल मिले न मिले
रब के हर फैसले का एहतराम तो हो
जिंदगी खास भले न हो रब का जुबां पे नाम तो हो
©abhidilse