इसे जीने के कई ढंग होते हैं |
किसी के जीवन में जंग होते हैं,
तो किसी के जीवन से लोग दंग होते हैं,
कोई जीवन के संग होते हैं ,
तो कोई जीवन से तंग होते हैं |
इस जीवन के हजार रंग होते हैं,
इसे जीने के कई ढंग होते हैं |
कोई जीवन के भुजंग होते हैं,
तो कोई जीवन से अपंग होते हैं,
कोई जीवन के तरंग होते हैं,
तो कोई जीवन के पतंग होते हैं |
इस जीवन के हजार रंग होते हैं,
इसे जीने के कई ढंग होते हैं |
🌹🌹🌹
©vikasgarg
V