M

" जन्म दिवस "

आज एक दिन ऐसा आया...
जब दुआओं में भीगा अंतर्मन हर्षाया....
लोगों का भाव उनके शब्दों में समाया....
उनके शब्दों की मिठास का भीतर में आनंद आया...
और आशीर्वाद की तरंगों ने भीतर को महकाया....
कुछ लोगों की कोशिशों का भीतर ने आभार जताया ....
और कुछ मित्रों ने हमे बहुत मीठा खिलाया,
उनके प्रेम से मेरा मन भर आया....
लोगों के शब्दों में इतना प्यार जताया ,
कि लगा मैंने जीवन में कुछ तो पाया.....
दूर होकर भी उन्होंने हमारे दिन को बेहतर बनाया ,
और मैं अपने भाव को लिखने से रोक ना पाया....
उनकी शुभकामनाओं की कतार ने,
मेरे मन में भावना का संचार कराया....
©myemotions