गर खुदा दे दे मुझे हक़ तेरी किस्मत लिखने का
सारी कायनात को मैं तेरे नाम लिख दूँ
झुका दूँ सारी दुनिया को तेरे कदमों में
कुछ ऐसी सफलताएं तेरे नाम लिख दूँ.....
गर हो कभी भी उदासी तेरे चेहरे पर
उसे मुस्कुराहट में बदलने का पैगाम लिख दूँ
कोई दुःख तकलीफ न कभी छू सके तुझे
कुछ ऐसे तेरी ज़िन्दगी में पनाह लिख दूँ....
भाई है तू मेरा, जान है मेरी
ऐसे कैसे कुछ तेरे लिए आम लिख दूँ
दिल से दिल तक है इस रिश्ते की डोर
तेरे जन्मदिन पे तेरे नाम रौनकें तमाम लिख दूँ...
गम हो कोई जो किस्मत में तेरे
उसे बस अपने मैं नाम लिख दूँ
कभी हो ना तू परेशान, खुश रहना सुबहा शाम
सारी खुशियाँ सब नजारे तेरे नाम लिख दूँ
©deeprichu
D