S

जोड़ दो फलक जमीं से कि दुरियां कम हो।

जोड़ दो फलक जमीं से कि दुरियां कम हो
बात हो फरिश्ते से कि मजबुरियां कम हो।
हमने आकर के यहाँ कई मिठे ख्वाब देखें है
मेरे आंगन से मौत की नजदिकियां कम हो।
मेरे घर के पास में एक लम्बा सजर जो खड़ा है
काकुले की मेरे लिए उससे बद-जबानियां कम हो।
है विरासत में मिली मुफलिसी हमें तो क्या कसूर
दुआ करो कि आब-ए-चश्म की रवानियाँ कम हो।
मिला है किसको जिने की अपने मन से कबुलियत
खुदा मेरे! मेरे दुश्मनों की मेहरबानीयां कम हो।
जाने अनुराग इस हालात में भी संजिदा क्यों है
खुदा न करें कभी जीवन में उसके खुशियां कम हो।
©anuragrahi