B

जरा खयाल रखा करो..✍

जरा खयाल रखा करो
अपनी जान का,कंही
खो ना जाये, प्यार करते
हो तो इज्जत भी कर लिया
करो, वह प्यार है, तुम्हारा
कोई समान नहीं है, जिसे
जैसे मन वैसे रख दो, उस
की भी एक जिंदगी है, थोड़ा
उसे भी जी लेने दो,
वह किसी ओर से बात करे
तो अच्छा नहीं लगता सही
है, पर उस पर विश्वास भी
कर लिया करो,
वह तुम्हारी है, तो कभी दुर
नहीं जायेगी, ओर चली
गयी तो वह तुम्हारी थी ही
नहीं, इस बात को समझ
लिया करो,
जरा खयाल रखा करो अपनी
जान का।
©banirai