जब दिमाग में कुछ पाने की ललक हो,
खून में जब पानी सा उबाल हो,
कानों में सुनाई दे बस वही ताल हो,
आंखों में जब सपने बेहिसाब हो,
बाजू में फड़कता एक नया प्राण हो,
खुशबू में बस उसकी ही सुगंध का एहसास हो,
रोम-रोम खिल उठे लगे, वह आस-पास हो,
लव पर जब भी आए शब्द, बस उसी का नाम हो,
मन में बस बता "भगवान" तेरा ही नाम हो,
उसे कहते हैं जुनून
🌹🌹🌹
©vicky
V