जय जवान
जय हिन्द है जिनकी धड़कन, वन्देमातरम शान है,
साँसों से भी प्यारा तिरंगा, दिल बसता हिंदुस्तान है।
महाकाल दुश्मन की ख़ातिर, अपनों का जो रक्षक-
सरफ़रोशी की रख तमन्ना, सरहद खड़ा जवान है।।
सींच लहू से सरहद को, भारत को जीत दिलायी थी,
भारत के वीर जवानों ने, दुश्मन को धूल चटायी थी।
नापाक इरादे पाक के, किया था जवानों ने नाकाम-
फहरा के तिरंगा कारगिल पे, शक्ति अपनी दिखाई थी।।
#कारगिल_दिवस पर सभी वीर शहीद और जवानों को सलाम
©पंकज प्रियम
©pbpriyam
P