अगर किसी को चाहना गुनाह है तो गुनहगार है कान्हा
राधा को भ्रमित किया तो कुसुरवार है ना कान्हा
मीठी मीठी बातें कर अपनी बांसुरी की धुन पर
राधे राधे कर खूब है नचाया
जाने कितनी मटकियां फोड़ी
जाने कितनी गोपियां छेड़ी
फिर भी सब कहे बड़ा भोला है रे कान्हा
यशोदा मैया का लाडला जो है कान्हा
अभी गोकुल का दुलारा
अभी मथुरा का प्यारा
सबसे न्यारा सबसे नटखट
मुरली बजैया
कृष्ण कन्हैया
सबकी आंखो का तारा है ये कान्हा।।
©anvisha
A