T

काश ! कोई ऐसी दुनिया होती....

काश!कोई ऐसी दुनिया होती,
जहां पर बस खुशियां ही होती
गम का कोई नाम न होता
मुक्त होते सारे हर बंधन से
काश ! कोई ऐसी दुनिया होती ।
न खाने की चिंता न पीने की सुध होती
न कभी दिन ढलता न कभी राते होती
खुशियों के उस समंदर में सब गोते ही लगाते
न अपना ख्याल न अपनो की चिंता होती
काश! कोई ऐसी दुनियां होती ।।
मृत्यु से भी कोई भय न होता
न ही उसके आने की चिंता
होते अजर अमर सारे उस दुनिया में
जहां मुक्त होते सब कालचक्र के कालो से
काश! कोई ऐसी दुनिया होती।।।
Suchita Rao....
©tigertiger