V

कातिल कौन?

आज अदालत में फिर से आवाज लगाई जाएगी,
कातिल को सजा देने के लिए कलम चलाई जाएगी,
कटघरे में किसी को पेश किया जाएगा,
उस पर कत्ल करने का केस किया जाएगा ,
न्यायधीश पास खड़े मुलाजिम जोर से चिल्लाया,
सुनकर डर सारे पुलिस सुनकर डर जाए पुलिस का ताया,
फटे कपड़ों में एक आदमी को लाया गया,
बिना जुल्म के उसे मुजरिम बनाया गया,
आदमी बोला- मैं तो सड़क पर से जा रहा था,
मस्ती के गीत गुनगुना रहा था,
सड़क के बीच जख्मी कुत्ता जिंदगी मांग रहा था, देख उसकी हालत मेरे अंदर का इंसान जाग रहा था,
मैंने कुत्ते को अपने हाथ में उठा लिया,
कुत्ते को सहलाते हुए हस्पताल का राह लिया,
4 घंटे बाद डॉक्टर ने मुझको बुला लिया,
कुत्ते को इंजेक्शन देकर सुला दिया,
डॉक्टर ने दवाई का पर्चा मुझे थमा दिया,
कंपाउंडर ने सारा खर्च मुझे समझा दिया,
कैमिस्ट ने बनाया बिल सात सौ,
पर मेरी जेब मे थे केवल चार सौ,
कैमिस्ट ने एक दवाई को निकाल दिया,
और दवाई का पैकेट मेरे हवाले किया,
मै अस्पताल की तरफ दौड़ लिया,
और कम्पाउंडर को पैकेट थमा दिया,
थोड़ी देर में डाक्टर आकर मुझसे बोले-
दवाईयों के पैकेट में निकली इक दवाई कम,
इसलिए कुत्ते भी तोड़ दिया दम,
तुम ही कुत्ते के कातिल कहलाओगे,
अब तो तुम ही जेल जाओगे,
अब आई वकील के बोलने की बारी,
4 दिन से वह भी करके बैठा था तैयारी,
गुनगुनाते हुए तुम कर रहे थे सड़क पार,
यह बताओ अस्पताल में क्या किया घंटे चार,
आदमी बोला कुत्ते का बहता खून मेरा दिल गया पसीज,
कुत्ते को लपेट दी अपनी कमीज,
अपने हाथ से कुत्ते को सहलाने लगा,
गाना गाकर मन बहलाने लगा,
तभी जब वहां पर बोल पड़े,
फैसला सुनकर रोंगटे खड़े हो गए खड़े,
वहां पर एंबुलेंस को नहीं बुलाया,
पुलिस से बिना पूछे किसी को उठाया,
गंदी कमीज से कुत्ते को लिपटाया,
फिर चोरी करके गाना भी गाया,
दवाई लेकर सारी तू ना आया,
कुत्ते के प्राण ले गया यमराज भाया,
तूने का कुत्ते का कत्ल किया है,
तूने कुत्ते को मार दिया है,
अब तो जेल की रोटी खानी पड़ेगी,
जेल का पानी पीना पड़ेगा,
अब तो जेल में फंसना पड़ेगा|

विकास गर्ग
©vicky