I

कैसे कहूं

कैसे कहूं
कैसे कहु कि तू मेरे पास नहीं
कैसे कहु कि तेरा धड़कनों पर राज नहीं
इश्क़ तुंझसे आज का नहीं
ये किस्सा पुराना है
मेरे दिल को मेने सबसे छुपाना है।

याद नहीं तुझे मेरा दिल ही दिल मे तुझे चाहना
याद नहीं तुझे तेरा नाम अपनी हथेली पर लिख लेना
कैसे कहु तुझसे
मुश्किल ये अफसाना है
कैसे याद होगा जब तू हर बात से अनजाना है।

कहने को दुनिया मे बहुत है चाहने वाले
बहुत है इशारो पर मरने वाले
पर इस दिल को कोई भाता नहीं
इसे तुझे ही चाहना है
किस्मत कि लकीरो से लड़कर मुझे बस हारना है।


बरसो बीत गए दीदार हुए तेरा
तेरी आँखों सी गहराई किसी और मे नहीं
नैनो मे इंतज़ार तेरा है
किसी और को देखना गवारा नहीं
कैसे कह दू तू मेरा नहीं, मेने जिंदगी तुझे बनाना है



✍️शिवन्या

#Pain#Love#peace#longing