यह जो जिंदगी है उसे खपाओ नहीं
उसे जानने की कोशिश करो
जिंदगी को किसी को सौंप कर
एक जिंदा मौत से अच्छा है
जिंदगी के अनंत अवसान में
हर दिन उसे खोजो
जो तुम्हें तुम्हारे होने का अहसास दिलाए
जिंदगी किसी के साथ कोठरी में
बिता देना कोई सपना नहीं होता
किसी की बन कर
मौत आने तक गुलामी में जीने से बेहतर है
आजाद रहने की जिजीविषा
जिंदगी, अनंत जिंदगियों सा
चटकीले रंगों की कैनवास पर
मनचाहे आयाम की परिभाषा है
तुम गुलाम होकर मर जाओ
इससे अच्छा है
बदनाम रहकर जीना
© All Rights Reserved
©jhshrilal
J