खुशी 🌺
मेरी 'परेशानी' तो रोज
मुझसे लड़ने लगी
इसके होते जो
'उस' से मैं मिलने लगा
मैं भी बेजार था
मुझ पे छाई थी ये
खुशनसीबी कि खुशी से
मुहब्बत हुई
इसको 'उसका' जब से
पता चल गया
इससे बाहर का रास्ता
मुझे दिख गया
अब बहुत दूर हूं
मैं परेशानी से
जिंदगी अब खुशी के
दामन में है
परेशानी मुझे अब तो
मिलती नहीं
अाैर खुशी भी कहीं
यूं तो दिखती नहीं
पर निगाहों में मेरी
खुशी की झलक
अौर धड़कती है दिलमें
वही अब तलक
गुजारिश है बस ये
मेरी 'राम जी'
कि खुशी ही बसे
धड़कनों में मेरी
🌹
😊😏
©yogamity
Y