किसी शब तो फिर बरसात होगी
आंखों ही आंखों में दिल की बात होगी।
मैं हर हाल में मुस्कुराता रहूंगा
तुम्हारी मुहब्बत गर साथ होगी।
चलो मैकदे में वही चल कर बैठे
खुशी खुशी फिर वही बात होगी।
इन मयकश निगाहों से जादू दिखाना
मेरे होठों से लगी फिर कई जाम होगी।
परेशां हो तुम भी परेशां हूँ मैं भी
जुस्तजू में वही हर सवाल होगी।
कागज़ भी ले लो अब कलम भी ले लो
वफा में अनुराग की दस्तखत भी होगी।
©anuragrahi
S