M

" कल्पनाशील "

खामोशी से सितारों को गिनता हूं
बादलों के संग आसमान में फिरता हूं
हवाओं के संग ऊंचाई पर उड़ता हूं और
पंछियों से मधुर बातें करता हूं
वहां की सुंदरता में भीतर से रंगता हूं
आंखें बंद कर इस तरह कल्पनाओं में डूबता हूं कि उस दुनिया का ही निवासी बनता हूं
और प्रकृति की सुंदरता से गहरा मेल करता हूं
©myemotions