P

कोरोना की तबाही

अभी हल्का सा झिंझोड़ा .हैं....रब ने
पूरी दुनिया को हिला छोड़ा ..हैं.. रब ने
इंसान जो अपने इल्म और हुनर पर इतराते थे
बहुत कर ली है तरक्की हमने....फरमाते थे
कर के कोई कसूर जैसे बैठे है
घरो में लाचार और मज़बूर हो के बैठे है
कोई ऐसा ....कोई वैसा.....
ये तो बस कहानी हैं...
सब सोचे ...सब खत्म हैं
मौत आनी है....तो आनी हैं
ये कोई जंग नही....जो लड़ लो तुम
ये आफत आसमानी हैं
चाहे रूस हो ...या इटली....
इंडिया हो...या हो चाइना....
पूरी दुनिया में तेरा ख़ौफ़ है...
ला इलाज.. तू ..तेरी ...दवाई ना.....
मर रहे है ...लोग पल पल...
तेरे इस जहान में.....
लाशो का हैं ढेर पड़ा...
जगह नही कब्रिस्तान में...
न एग्जाम....न शूटिंग....
काम धंदे ...सारे मंद है....
पसरा सन्नाटा.. चारो ओर...
रास्ते...भी सारे बंद हैं....
कोई मास्क पहने ....ग्लोब्स रखे...
सैनिटाइजर और डेटॉल....
तबाही का ये वायरस...
फेक दुनिया से निकाल...
कुछ लोग कहते..... ये करमा हैं...
हरजाना अब भरोना
पूरी दुनिया में फैला
कोरोना...बस..कोरोना....
गांव हो, शहर हो...या सारे विश्व की आवाम
कैद अपने घरो में....LOCKDOWN है तमाम
जीना सबका मुश्किल...और ज़िन्दगी हराम....
पर ऐसे हाल में भी काम करते ...
डॉक्टरों को सलाम..🙏
छोड़ अपने घर को.....सड़को पर ये खड़े हैं
घबराती इस भीड़ में, हिम्मत वाले ये बड़े हैं
चिलचिलाती हुई धूप हो या...रात की हो शर्दी...
पूरी दुनिया की हिफाज़त में..खड़ी है खाकी वर्दी...🙏
होगा सब कुछ ठीक एक दिन...
कोई मत डरोना....
निकलो मत घरो से अपने...
जंग ये लड़ोना....
माफ कर दो.... ए ख़ुदा
गलती हमारी भूलकर....
हाथ जोड़े....है करोड़ो...
विनती सबकी कबूल कर.....
सोच मंज़र तबाही का...
घबराता सबका दिल
प्रार्थना सबकी लिख रहा
तेरा बेटा प्रज्ञाशील...
©pragyashh