I

कसम खाकर जाना।

कसम खाकर जाना।

सुनो जाना,

आज एक वादा करके जाना—

मेरे हाथों में हाथ रखकर,

कसम खाकर जाना।

तुम्हें कसम है हमारी,

ये कसम निभाने आना—

इस जनम नहीं, अगले जनम नहीं,

सात जनम नहीं…

जनम-जनम

सिर्फ मेरे लिए आना।

रह लेंगे इस जनम

तड़पकर, रोकर, टूटकर,

तेरी यादों के साथ,

तेरे इश्क़ के आँसुओं में भीगकर

पूरी उम्र  तेरे बिना ।

जी लेंगे जैसे-तैसे,

काट लेंगे ये ज़ालिम लंबी सी उम्र—

पर इस जनम के बाद

अगला कोई जनम ऐसा न होगा,

ये वादा करके जाना।

क्या तुझे खबर है—

एक-एक पल

सौ साल सा लगता है तेरे बिना,

एक-एक दिन

एक सदी सा लगता है तेरे बिना,

एक-एक रात

एक उम्र सी लगती है तेरे बिना।

बेचैन, परेशान,

बेताब, बेइंतहा घुटन के साथ

काट लेंगे किसी तरह ये दिन और रात 

बस इस बार…

पर अगली बार

ये घुटन हमारे नसीब में

तुम नहीं लिखोगे—

ये पक्का वादा करके जाना,

जाना।

आओगे अगली बार ,

हर बार ,बारम्बार

अपने हाथो मे 

मेरे नाम की लकीर लेकर 

मुझसे पहले 

और सिर्फ मेरे लिए 

ये वादा करके जाना।

✍️शिवन्या