मेरी आँखे ना देखो तुम,
मेरे दिल में उतर जाओ
जमाना जिसको ना माने,
आज कुछ ऐसा कर जाओ
चुरा लो सांस तुम मेरी,
मेरे हर लब्ज ले जाओ
कोई सुने तो बस रो दे,
गीत कुछ ऐसा तुम गाओ
चले जाओ वहाँ पर तुम,
जहाँ मीलों तक कोई ना हो
फिर जब मन गवाही दे,
मुझे भी साथ ले जाओ
करो फिर स्पर्श तुम मुझको,
मेरे बालों को सहलाओ
बढ़ा कर प्यास तुम मेरी,
मेरे अंतर को छु जाओ
नसों में सांस भर जाओ,
मधुर एहसास भर जाओ
जो मर कर भी ना मैं भूलूँ,
कुछ ऐसा खास कर जाओ
🌹🌹🌹
©vikasgarg
V