H

कुछ बातें 🙂🙃#2

पूछते हो बिछड़ने  का दुख तुम्हे नहीं,
तुमसे भी ज्यादा है तुमने क्यूँ सोचा नही,
तुम्हारी खुशी चाहती हूँ  कुछ और नही,
बस तुम्हे हसता देखना चाहती हूँ कुछ और नही।
💞💞
कहते मेरी खुशी तो तुम हो,
तुम तुम नही मेरी जान हो,
कहते किसी को अपने करीब आने देना नही,
किसी और की हो जाओ ये मुझे पसंद नही,
मैने कहा तुम्हे नाराज करुगी नही,
हाँ अगर किसी के करीब आई तो बताऊगी नही,
कहते तुमसे ज्यादा तुम्हे जानता हूँ,
तुम्हरा तो पता नही पर मै तुम्हे महसूस कर पाता हूँ।
💞💞
कहा मत कहो ऐसे फिर बिखर जाऊगी,
तुम क्या जानते नही मै फिर टूट जाऊगी,
कहते तुम्हे क्या लगा चला जाऊगा बिच नाव मे छोड़कर,
खाना खाया या नही कौन पूछता है तुम्हे छोडकर,
कहते किसी के सामने रोया नही कभी,
पता नही था इत्तेफ़ाक़ से ही सही तुम मिल जाओगी कभी।
💞💞
जालिम है दुनिया कही कोई इस्तेमाल ना कर ले,
कोई गले मे हाथ डालकर मुझसे हाथ ना तुडवा ले,
मैने कहा अरे तुम आगे बढो क्यू चिंता करते हो,
मेरे बारे मे इतना क्यू सोचा करते हो,
फिर आंखे कुछ नम सी हो गयी,
बिना कुछ कहे मै सब समझ गयी।
💞💞
आखिर बातो का इस कदर अन्त हो गया,
मैं रोते रोते हस पडी,
वो हसते हसते रो पड़ा।
💞💞
©snehakalra