K

कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना...

कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना,
पर तू उनकी एक भी न सुनना,
कभी वे तुम्हें नीचा दिखाएंगे,
तुम्हारे हर काम में कमी ही पाएंगे,
तुम्हारी तुलना किसी और से कराएंगे,
और बात सुने बिना तुम्हें ही गलत ठहरायेंगे,
कभी वे तुम्हारे आंसुओं की वजह बन जाएंगे,
और 'तुम कमजोर हो' केवल यही जताएंगे,
तुम्हारी चुप्पी का वे पूरा लुत्फ उठाएंगे,
और 'तुम क्या हो' ये वे तुम्हें बताएंगे,
कभी सामने तो कभी पीठ पीछे बुराई करेंगे,
और तुम्हारी असफलता पे जी भर के हंसेगे,
तुम्हारी खुशियों को सहन नहीं कर पाएंगे,
और हर रास्ते में वे ही रुकावट बन जाएंगे,
उन लोगों का तो काम ही है कहना,
पर तेरा काम है कुछ बड़ा करना,
और फिर "संघर्ष से सफलता"कहानी तू लिखना,
तब उन लोगों का मुंह तू देखना,
उन लोगों की बातें बदल जाएगी
और तेरी सफलता से तेरा अस्तित्व भी बदल जाएगा,
......Kanak Maheshwari
©kanak.art