V

कुछ तो स्टैंडर्ड बनाओ-2

कवि बनने की इच्छा हो तो,
यह भी कला बहुत मामूली 
नुस्खा बतलाता हूं, लिख लो,
कविता क्या है, गाजर मूली
कोश खोल कर रख लो आगे, 
क्लिष्ट शब्द उसमें से चुन लो
उन शब्दों का जाल बिछा कर,
चाहो जैसी कविता बुन लो 
श्रोता जिसका अर्थ समझ लें,
वह तो तुकबंदी है भाई 
जिसे स्वयं कवि समझ न पाए, 
वह कविता है सबसे हाई 
इसी युक्ती से बनो महाकवि,
उसे "नई कविता" बतलाओ 
कुछ तो स्टैंडर्ड बनाओ
🌹🌹🌹
©vikasgarg