V

कुंवारा

शादी करके ना फंसाओ
अजी रहने दो कुंवारा
सुनो मेरे सभी दोस्तों
क्या मैं नहीं आपका प्यारा
रोज तुम दिखा रहे
मुझे लड़की प्यारी प्यारी
मुझको हालांकि पसंद आये
देखो सारी की सारी
मन को काबू रखने का
ना मिल रहा ठिकाना
लग रहा मुझको देखो
ये दिल है बहक जाना
शादी करवाकर तुम तो
चले जाओगे घर अपने
और हम देखेंगे संग उसके
फिर से आजादी के सपने
बताइये कैसी दुविधा
आप अपने बना जायेंगे
आप हमारी शादी लगता
करवाकर ही सुख पायेंगे
🌹🌹🌹
©vikasgarg