V

क्या बला है शादी

आज तक विवाह से पूर्व दिल नए-नए तराने था गाता।
कभी रानी मुखर्जी तो कभी ऐश्वर्या का चेहरा सपने में आता।। 
कभी-कभी तो भूतकाल की सहपाठी बालिकाएं भी आती।
मधुर सपने में मधुर गाना गाती ‘तु दिया, मैं बाती’।
पर बाती की जगह शादी कर जिंदगी में अगरबत्ती लगा ली।
घर वालों ने माचिस दी, ससुरालवालों ने सुलगा दी।
जिंदगी की हर सांस अब इसकी खुशबू से भरेगी। 
दिन तो जैसे तैसे गुजरेंगे पर रात नहीं कटेगी।। 
कटने के बजाय बुने और उधेड़े जायेंगे रिश्तों के धागे।
जितना दूर जाओगे उतने ही आयेंगे पीछे भागे-भागे।।
भागते भागते इस तरह तुम बनोगे दादा और वाइफ दादी।
आप इनको जरूर समझाना, क्या बला है शादी।।
🌹🌹🌹
©vikasgarg