D

क्या करें#4

शिकायतें भी तुझी से हैं, क्या करें
दुआएँ भी तुझी से जुड़ी हैं, क्या करें
दोनों एक ही शक़्स के लिए, उफ्फ, अब, क्या करें
इसे मोहब्बत का रुतबा न दें तो फिर, क्या करें!!!
धड़कना नहीं चाहता ये दिल, क्या करें
फिर भी तेरी यादें धड़काती हैं, आह,क्या करें
खुद से अलग कर गया यूँ वो,
जैसे कोई सियासत उम्र भर माथे मड़ गया वो,
अब इस असमंजिश में बता, क्या करें
तेरी ही दे सौगात है, छोड़ भी नहीं सकते, अब बता , क्या करें!!!!
©deeprichu